गोपालगंज, दिसम्बर 13 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। दिसंबर मध्य आ जाने के बाद भी सामान्य से कम ठंड और मौसम के बदले तेवर ने आमजन के साथ-साथ किसानों की चिंता बढ़ा दी है। सुबह और शाम हल्की ठिठुरन महसूस हो रही है। जबकि दिन चढ़ते ही तल्ख धूप लोगों को परेशान कर रही है। इस मौसम का सीधा असर सेहत और खेती दोनों पर पड़ रहा है। हालात यह हैं कि दिन में धूप के कारण गर्म कपड़े पहनना मुश्किल हो रहा है। जबकि सुबह-शाम हल्की ठंड का एहसास बना रहता है। शनिवार को सुबह से ही चटख धूप निकली रही। 11 बजते ही धूप ने तीखा असर दिखाना शुरू कर दिया। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर तीन बजे आर्द्रता 52 प्रतिशत रही। जबकि भोर में यह 95 प्रतिशत तक पहुंच ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.