दिसंबर तक पश्चिमी डिवीजन में बनेंगे तीन नए पावर सब स्टेशन
मुजफ्फरपुर, अगस्त 4 -- मुजफ्फरपुर, वसं। पश्चिमी विद्युत डिवीजन के उपभोक्ताओं को इस साल के अंत तक बेहतर और अधिक भरोसेमंद बिजली आपूर्ति मिलने की उम्मीद है।
नए पावर सब स्टेशन विभाग ने सितंबर से दिसंबर के बीच तीन नए पावर सब स्टेशन (पीएसएस) चालू करने का लक्ष्य रखा है। विद्युत कार्यपालक अभियंता मो. साजिद हुसैन ने बताया कि तुर्की पावर सब स्टेशन सितंबर, देवरिया अक्टूबर और राजेपुर दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा। इनके चालू होने से इन क्षेत्रों में ओवरलोडिंग घटेगी, फॉल्ट कम होंगे और बिजली आपूर्ति अधिक नियमित होगी। उपभोक्ताओं को बेहतर वोल्टेज, कम ट्रिपिंग और निर्बाध बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा।
देवरिया पावर सब स्टेशन की चुनौती देवरिया पावर सब स्टेशन की परियोजना के सामने बड़ी चुनौती भी खड़ी हो गई है। निर्माणाधीन स्टेशन के लिए बिछाई जा रही 11 केवी लाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.