सराईकेला, मार्च 2 -- राजनगर : आदिवासी दिशोम जाहेर गाढ़ समिति राजनगर के तत्वावधान में आगामी 5 मार्च को राजनगर के श्यामनगर स्थित दिशोम जाहेरथान में बाहा बोंगा (पूजा) का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर रविवार को राजनगर में समिति के अध्यक्ष बीजू बास्के की अध्यक्षता में तैयारी बैठक हुई। बैठक में इस वर्ष बाहा पर्व को और अधिक भव्य एवं पारंपरिक तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया। दिशोम जाहेर के नायके बाबा (पुजारी) बिशु हेंब्रम ने बताया कि 4 मार्च को जाहेर साड़ीम दालोब एवं बोंगा उम नाड़का (शुद्धिकरण अनुष्ठान) किया जाएगा, जबकि 5 मार्च को विधिवत बाहा बोंगा संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर ओडिशा, सरायकेला-खरसावां एवं पूर्वी सिंहभूम जिला से पारंपरिक नृत्य दलों को आमंत्रित किया गया है, जो सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.