घाटशिला, अगस्त 21 -- गालूडीह।गालूडीह आंचलिक फुटबॉल मैदान में झामुमो पंचायत कमेटी के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा का आयोजित किया गया। इस सभा में उपस्थित नेता कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि, समाजसेवी एवं विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका और छात्र-छात्रागण ने झारखंड राज्य के निर्माता सह पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन एवं पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस सभा में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष श्री दुर्गा चरण मुर्मू ने दोनों के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए सभी को संबोधित किया और दोनों की आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन धारण किया गया।इस मौके पर झामुमो पंचायत अध्यक्ष परीक्षित दत्ता, सचिव सचिन सरकार, प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष वकील हेंब्रम, भूतनाथ हसदा, पूर्व सचिव रतन महतो...