दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सपनों का झारखंड बनाने का संकल्प
रांची, अगस्त 4 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दिशोम गुरु के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। केशव महतो कमलेश ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का संपूर्ण जीवन झारखंड की पहचान, जल-जंगल-जमीन की रक्षा, आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों तथा गरीब, किसान, मजदूर और वंचित वर्ग के सम्मान की लड़ाई को समर्पित रहा। उनका संघर्ष केवल झारखंड राज्य के निर्माण तक सीमित नहीं था, बल्कि वे ऐसे झारखंड का सपना देखते थे, जहां हर व्यक्ति को सम्मान, न्याय और विकास का समान अवसर मिले। यह भी पढ़ें- निग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.