कोडरमा, जनवरी 11 -- जयनगर। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जन्मदिवस के अवसर पर झामुमो प्रखंड ईकाई द्वारा पावर हाउस डंडाडीह में करीब 50 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह ने की, जबकि संचालन संदीप कुमार पांडेय ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुजी की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। मौके पर 20 सूत्री अध्यक्ष इस्लाम अंसारी ने कहा कि गुरूजी ने इस राज्य के लिए जो योगदान दिया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। वहीं अशोक सिंह ने सभी से आग्रह किया कि गुरूजी के आदर्शों को अपनाना चाहिए, तभी झारखंड निर्माण का उनका सपना साकार हो सकेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों को और मजबूत करना सभी की जिम्मेदारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.