पलामू, अगस्त 5 -- मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। पद्म भूषण से सम्मानित झारखंड आंदोलन के प्रणेता पूर्व सीएम दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि मंगलवार को पलामू जिले में श्रद्धा, सम्मान और सादगी के साथ मनाई गई। मेदिनीनगर में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पलामू जिला समिति तथा विश्रामपुर में नगर परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने उन्हें झारखंड की अस्मिता, स्वाभिमान और सामाजिक न्याय के संघर्ष का प्रतीक बताते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मेदिनीनगर में आयोजित झामुमो जिला समिति के कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने की, जबकि संचालन केंद्रीय समिति सदस्य सह जिला उपाध्यक्ष सन्नु सिद्दीकी एवं जिला सचिव रंजन चंद्रवंशी ने संयुक्त रूप से किया। ...