चाईबासा, अगस्त 5 -- चाईबासा, संवाददाता। झारखण्ड अलग राज्य आंदोलन के महानायक पद्मभूषण दिशुम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को चाईबासा के बाईपास चौक पर उनकी 16 फीट की प्रतिमा का अनावरण किया गया। प्रतिमा का अनावरण झारखण्ड आंदोलनकारी पूर्व विधायक बहादुर उरांव ने किया। इस दौरान उमड़े जनसैलाब ने गुरु जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मझगांव के विधायक निरल पूर्ति, चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव, जगन्नाथपुर के विधायक सोनाराम सिंकु, झारखण्ड आंदोलनकारी चिन्हितिकरण आयोग के सदस्य भुवनेश्वर महतो, मनोहरपुर के विधायक जगत मांझी, चाईबासा नगर परिषद के अध्यक्ष नितिन प्रकाश, चक्रधरपुर नप के अध्यक्ष सन्नी उरांव ने शिबू सोरेन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- दिशोम गुरु शिबू सोरेन की मनाई गई प्रथम पुण्यतिथि झारखण...