बोकारो, अगस्त 10 -- बोकारो, प्रतिनिधि। सिटी थाना क्षेत्र स्थित टाउन हॉल तिमुहाने पर लगे दिशोम गुरु शिबू सोरेन के तैलय चित्र फ्रेम से उखाड़कर जलाने की घटना को लेकर बोकारो समेत पूरे प्रदेश में आक्रोश व्याप्त है। सिटी पुलिस ने रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला अध्यक्ष रतन लाल मांझी के लिखित आवेदन पर इस संबंध में एससी एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज किया है, मामले में शशि भूषण ओझा एवं उनके रिश्तेदारों को आरोपी बनाते हुए अनुसंधान शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- झारखंड आदिवासी महोत्सव: आदिवासी संस्कृति, परंपरा व प्रकृति संरक्षण का संदेशघटनाक्रम टाउन डीएसपी राजीव रंजन के नेतृत्व में सिटी इंस्पेक्टर टेक्निकल सेल की मदद से तकनीकी अनुसंधान में जुटे हुए हैं। घटना विश्व आदिवासी दिवस से ठीक पहले शनिवार रात की है, जब स्मृति भवन के पास लगे गुरु जी के च...