नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले की जांच शुरू करने के लिए FIR दर्ज की है। CBI की FIR में अभिनेता सूरज पंचोली का नाम भी सामने आया है। बता दें कि इससे पहले सूरज पंचोली का नाम अभिनेत्री जिया खान की मौत के मामले में भी आया था। हालांकि, दोषी नहीं पाए जाने के बाद स्पेशल CBI कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया था।जिया खान की मां ने दिया बयान सूरज पंचोली का नाम दिशा सालियान केस की FIR में सामने आने के बाद जिया खान की मां राबिया खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक लंबा नोट शेयर किया। उन्होंने लिखा, 'जब मैंने सुना कि छह साल पहले हुई दिशा सालियान की हत्या के मामले में वही नाम सामने आए हैं, जो मेरी बेटी जिया खान के केस में आए थे, तो मुझे बहुत दुख ...