नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की संदिग्ध मौत के मामले में CBI के केस दर्ज किए जाने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल आ गया है। बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर 13 सितंबर को सीबीआई ने इस मामले में FIR दर्ज कर सीधे गवाहों और संबंधित लोगों के बयान दर्ज करने शुरू कर दिए हैं। जांच शुरू होते ही इस मामले पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। उद्धव ठाकरे गुट (शिवसेना-UBT) के सांसद संजय राउत ने सीबीआई की इस कार्रवाई को राज्य सरकार की गहरी राजनीतिक साजिश करार दिया है। यह भी पढ़ें- दिशा सालियान केस में सूरज पंचोली का नाम, एक्टर बोले- मेरी बस यही गुजारिश है कि.16 पन्नों की FIR और 33 से ज्यादा चर्चित नाम सीबीआई ने इस मामले में औपचारिक जांच शुरू करने से पहले 11 सितंबर को दिशा सालियान के पिता सतीश सा...