फरीदाबाद, मई 4 -- पलवल, सरसमल। पलवल में आठ मई को जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक होगी। यह बैठक सुबह 11 बजे लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित की जाएगी। इसकी अध्यक्षता केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर करेंगे। इसमें जिले के सभी विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी। अधिकारियों को अपनी-अपनी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों की भी जांच होगी। सभी विभागाध्यक्षों को पूरी तैयारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने को कहा गया है। यह भी पढ़ें- सीएम धामी का निर्देश: 15 जून तक जारी हों लंबित शासनादेश, घोषणाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं अधिकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...