दिशा संकेतक बोर्ड पर लटके तार से हो रही बिजली की आपूर्ति
मऊ, मई 28 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील अंतर्गत मूंगमास के फिरोजपुर मोहल्ले में बिजली के पोल से टूटकर रोड पर लगे दिशा संकेतक के लोहे के बोर्ड पर लटके एबीसी केबल से बिजली की आपूर्ति की जा रही है। उक्त बिजली का तार विगत कई महीनों से टूटकर लोहे के बोर्ड पर लटका हुआ है और इसी से लाईन की आपूर्ति की जा रही है। जिससे आने-जाने वाले राहगीरों सहित जानवरों के लिए भी खतरा उत्पन्न हो गया है। कोपागंज क्षेत्र के टडियांव स्थित 33/11 विद्युत उपकेन्द्र से स्थानीय तहसील अंतर्गत मूंगमास, मुंगेसर, नकटा, आदमपुर, फिरोजपुर, बरुहा सहित दर्जनों गावों में बिजली की आपूर्ति की जाती है। विगत करीब एक साल से मूंगमास के फिरोजपुर मौजे में बिजली की सप्लाई के लिए लगाई गई एबीसी केबल पोल से टूटकर नकटा जयरामगढ़ मार्ग पर सड़क निर्माण के दौरान लगाए गए लोहे के दिशा संकेतक बोर्ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.