दिशा बैठक में विधायक ने उठाया सात गांवों की अनदेखी का मुद्दा
फरीदाबाद, मई 13 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जिला विकास एवं समन्वय निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में पृथला क्षेत्र के सात गांवों की बदहाल स्थिति का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पृथला से विधायक रघुबीर तेवतिया ने निगम में शामिल किए गए गांवों की अनदेखी पर सवाल उठाए। विधायक तेवतिया ने कहा कि चंदावली, मछगर, मुजेडी, नवादा, सोतई, साहुपुरा और मलेरना गांवों की ग्राम पंचायतों की हजारों करोड़ रुपये की संपत्ति नगर निगम को हस्तांतरित कर दी गई, लेकिन इन गांवों के विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने केंद्रीय मंत्री, जिला उपायुक्त और नगर निगम आयुक्त के समक्ष सवाल रखा कि आखिर इन गांवों का पैसा कहां खर्च किया गया। यह भी पढ़ें- काम की बजाय अधिकारी को कोस रही भाजपा सरकार : विजय प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.