सराईकेला, अप्रैल 9 -- सरायकेला, संवाददाता । सरायकेला नगर अध्यक्ष मनोज चौधरी ने बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों को उठाया तथा त्वरित समाधान के सुझाव दिए। उन्होंने आयुष्मान कार्ड योजना से जिले के सभी अस्पतालों को जोड़कर उसे पूर्णतः क्रियाशील (फंक्शनल) बनाने का सुझाव दिया। ब्लड बैंक में आवश्यक सूचनाओं के लिए डिस्प्ले बोर्ड लगाने, 108 एम्बुलेंस सेवा को व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संचालित करने तथा सदर अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष के बाहर डॉक्टर के लिए अलग चैंबर निर्माण कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत क्षेत्र के 13 विद्यालयों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव रखा। महिला एवं बाल कल्याण के अंतर्गत उन्होंने दो आंगनबाड़ी केंद्रों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने का सुझाव दिया। चौका से चाईबासा त...