बाराबंकी, जून 4 -- रामसनेहीघाट। बाबा रामसनेहीदास धाम केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत की अमूल्य धरोहर है। इसकी दिव्यता को अक्षुण्य रखते हुए इसे नई भव्यता प्रदान की जाएगी। खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा के इस संकल्प के साथ अयोध्या के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले बाबा रामसनेहीदास धाम के विकास की दिशा में बड़ा कदम बढ़ गया है। उनके निर्देश पर नगर पंचायत रामसनेहीघाट ने बंदन योजना के अंतर्गत 2 करोड़ 12 लाख रुपये की लागत से धाम के सौंदर्यीकरण एवं सुविधाओं के विस्तार का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। श्री शर्मा के प्रयास से प्रस्ताव को जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। गौरतलब है कि अयोध्या का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले कल्याणी नदी के पावन तट पर स्थित बाबा रामसनेहीदास की समाधि सदियों से श्र...