दिव्य फिल्म्स आर्ट के बैनर तले चार सामाजिक फिल्मों का शुभारंभ
सहारनपुर, जून 29 -- सहारनपुर, संवाददाता। दिव्य फिल्म्स आर्ट (मुंबई) के बैनर तले समाज को सकारात्मक संदेश देने वाली चार सामाजिक फिल्मों के निर्माण का शुभारंभ किया गया। इनमें 'दुनिया पत्थर दिल', 'खेल नसीब का', 'खामोश पत्थर' और 'पत्थर पे पैतरा' शामिल हैं। संस्था का उद्देश्य इन फिल्मों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता फैलाना और नए कलाकारों को मंच प्रदान करना है। शुभारंभ अवसर पर भारतीय किसान यूनियन संघर्ष शक्ति के जिला अध्यक्ष प्रवीण चौधरी तथा समाजसेवी शालमन तलरेजा आदि ने पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए फिल्मों की सफलता की कामना की। फिल्म निर्माता रियासत अली खान ने कहा कि वर्तमान समय डिजिटल मीडिया और ओटीटी प्लेटफॉर्म का है, जिससे नए कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिल रहा है। यह भी पढ़ें- दिव्य फिल्म्स आर्ट के बैनर तले चार सामाजिक फि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.