मुजफ्फर नगर, अगस्त 3 -- मुजफ्फरनगर। पचेंडा रोड स्थित दिव्य ध्यान योग आश्रम में चल रहे श्रीरामायण पारायण महायज्ञ के चौथे दिन वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। आचार्य पंडित रामचंद्र मिश्रा ने रामायण का पारायण कराते हुए भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा और त्याग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीराम का चरित्र मानव समाज में प्रेम और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश देता है।आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी श्रीभगवान आश्रम महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्रावण मास आध्यात्मिक साधना के लिए उत्तम समय है और रामायण श्रवण से मन को शांति व सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। उन्होंने सभी से प्रतिदिन सायं 4 से 6 बजे तक आयोजित इस पारायण में शामिल होने का आह्वान किया। अंत में श्र...