अयोध्या, मार्च 1 -- अयोध्या। फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा के पर्व पर मंगलवार तीन मार्च को राम मंदिर के पट पूर्वाह्न नौ बजे सायं 8.30 बजे तक बंद रहेंगे। सायं 8.30 बजे संध्या आरती के साथ भगवान के पट आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुल जाएंगे। इसके कारण सुबह चार बजे होने वाली मंगला आरती व सुबह साढ़े छह बजे श्रृंगार आरती एवं रात्रि साढ़े नौ बजे शयन आरती का दर्शन श्रद्धालु कर सकेंगे। इन आरतियों का दर्शन आम श्रद्धालुओं को आरती पास से ही होता है। इसके चलते तीन मार्च को तीनों समयों के अलग-अलग पास निर्गत किए जाएंगे। फिलहाल श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से चंद्र ग्रहण को लेकर तीन मार्च को मंदिर का पट बंद रहने की सूचना एक सप्ताह पूर्व जारी कर दिए जाने के कारण फिलहाल रेफरल पास जारी नहीं किए जा रहे हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र कार्यालय के पास क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.