नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- झांसी, संवाददाता। यूपी के झांसी में काली सरकार बनकर दिव्य दरबार लगाने वाला सत्यानंद शुक्ला को हरदोई से आई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उसकी असलियत जानकर हर कोई हैरान है। काली सरकार हरदोई का शातिर अपराधी है। पुलिस को लूट, हत्या के प्रयास, गुंडा एक्ट समेत कई मामलों में उसकी तलाश थी। उसका असली नाम प्रदीप शुक्ला उर्फ नटरोज है। रविवार को हरदोई कोतवाली और मऊरानीपुर थाना पुलिस ने गांव कुरैंचा में दबिश देकर उसे धर-दबोचा। शातिर नटरोज झांसी में शुक्रवार, शनिवार, रविवार को काली मंदिर पर दिव्य दरबार लगाता था। उसे लोग काली सरकार के नाम से पुकारते थे। उसके दिव्य दरबार में देश-विदेश से लोग आते थे। सोशल मीडिया पर उसके करीब एक लाख से अधिक फॉलोअर्स थे। यही नहीं वह हर जटिल बीमारी ठीक करने का दावा भी करता था। यह भी ...