सीतामढ़ी, मार्च 28 -- बैरगनिया। नगर के बाईपास रोड हजारीमिल स्थित यज्ञ स्थल पर आयोजित नौ दिवसीय मां कामाख्या दिव्य तांत्रिक महायज्ञ शुक्रवार की रात लाल मिर्च की हवन के साथ पूरे विधि-विधान एवं भक्तिमय वातावरण के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। बैरगनिया एवं आसपास के लोगों के कल्याणार्थ 19 मार्च से आयोजित महायज्ञ पूरे विधि-विधान एवं भक्तिमय वातावरण में नवरात्र शक्ति पूजन, विशेष रूप से मां कामाख्या के लिए विशाल हवन कुंड में कुल 51 क्विंटल लाल मिर्च की आहुति देने का संकल्प पूरा हो गया। भगवती पुत्र तांत्रिक अजय गुरु जी महाराज ने बताया कि प्रति रात को अब तक कुल 51 ही नहीं करीब 60 क्विंटल लाल मिर्च की आहुति हवन कुंड में दी गई है। वही तांत्रिक अजय गुरुजी महाराज के द्वारा समस्याओं के निवारण के लिए प्रतिदिन सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक मां कामाख्या दिव्य...