जमशेदपुर, जून 12 -- समाज सेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट एवं रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी के सहयोग से दिव्यज्योति नेत्रहीन संस्थान के आधारभूत ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) का नवीनीकरण कराया गया है। इस कार्य को कृष्ण मुरारी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संपन्न कराया गया। संस्थान परिसर में हुए नवीनीकरण से वहां रह रहे दृष्टिबाधित विद्यार्थियों और लाभुकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवा और मानव कल्याण के प्रति संस्थाओं की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया। इसका उद्घाटन आज विधायक सरयू राय ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आना चाहिए। रोटरी का मूल मंत्र सेवा स्वयं से ऊपर की भावना के तहत यह कार्य किया गया है। संस्...