दिव्य कमल हॉस्पिटल को कराया गया बंद
गढ़वा, जून 6 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के कचहरी रोड स्थित दिव्यकमल हॉस्पिटल को दूसरी बार बंद कराया गया। एसडीओ संजय कुमार, सिविल सर्जन डॉक्टर जॉन एफ कैनेडी ने दिव्य कमल हॉस्पिटल पहुंचकर डॉक्टरों की उपस्थिति, मरीजों का किया जा रहा उपचार के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान डॉक्टरों की उपस्थिति नहीं रहने पर उन्होंने तत्काल दिव्यकमल हॉस्पिटल को बंद करने का निर्देश दिया। सिविल सर्जन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक मरीज का इलाज के दौरान मौत हो गई है। सूचना के आधार पर अस्पताल में छापेमारी की गई। जहां मरीज तो नहीं मिला, लेकिन अस्पताल में डॉक्टर भी नहीं मिले। उसे देखते हुए अस्पताल को तत्काल बंद करने का निर्देश दे दिया गया है। मालूम हो कि दिव्यकमल हॉस्पिटल शुरू से ही विवादों में रहा है। पूर्व में भी फर्जी सर्टिफिकेट को लेकर एसडीओ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.