मेरठ, मार्च 10 -- जिला प्रशासन ने ऐतिहासिक प्रांतीयकृत नौचंदी मेले की तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को मेले की नोडल अधिकारी एवं सीडीओ नुपूर गोयल ने नौचंदी मैदान का भ्रमण किया और कार्यदायी संस्था जिला पंचायत के एएमए को निर्धारित समय के अंदर मैदान की सफाई कराने, पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने, पटेल मंडप की कमियों को दूर करने और दुकानों की स्थिति बेहतर बनाने के निर्देश दिए। सीडीओ ने नवचंडी मंदिर में मेला कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की और मेले का शानदार बनाने में सुझाव मांगे। सीडीओ नुपूर गोयल ने कहा कि प्रांतीयकृत नौचंदी मेला भव्य और दिव्य होगा। इसकी ऐतिहासिकता को बरकरार रखने और इसे यादगार बनाने के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। मेले का उद्घाटन 15 मार्च को किया जाएगा। सीडीओ ने नौचंदी मैदान के नक्शे का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को जरूरी ...