मिर्जापुर, अक्टूबर 12 -- मिर्जापुर, संवाददाता। आईएएस से इस्तीफा देकर राजनीति करने का ऐलान करने वाली दिव्या मित्तल के मिर्जापुर पहुंचते ही जिले का सियासी माहौल गरमा गया है। प्रयागराज की सीमा से प्रवेश करते ही उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं की मौजूदगी ने कई चर्चाओं को जन्म दे दिया। मिर्जापुर की डीएम रहीं दिव्या ने अगले नौ दिनों तक जिले में ही रहने और यहीं पर अगले कदम की भी घोषणा की बात कह दी है। ऐसे में माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में उनका कार्य क्षेत्र मिर्जापुर ही हो सकता है। आईएएस से इस्तीफा देने के बाद भी उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा मिर्जापुर की में तैनाती और यहां के कार्यों की की थी। लहुरियादह का मामला आज भी उनके एक्स हैंडल पर पिन है। नवरात्र के पहले दिन रविवार को दिव्या मित्तल के मिर्जापुर पहुंचने की खबर मिलते...