नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या भारती अब इस दुनिया में नहीं हैं। एक्ट्रेस ने अपने छोटे फिल्मी करियर में कई शानदार फिल्में की। उनके साथ काम करने वाले फिल्ममेकर्स, एक्टर्स हमेशा एक्ट्रेस को बोर्न कलाकार बताते हैं। सेट पर उनकी गर्मजोशी और फ्रेंडली नेचर को सब पसंद करते थे। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि दिव्या का गुस्सा खतरनाक था। वो गुस्से में कभी अपनी नस काट लेती थीं तो कभी खुद को जला लेती थी।स्कूल के दिनों में ही मिल गई थी फिल्म दिव्या को दुनिया छोड़े अब 33 साल से ज्यादा का समय हो गया है। उनकी मां मीता भारती ने एक पुराने इंटरव्यू में दिव्या के गुस्से के बारे में बात की थी। उनकी मां ने बताया था कि जब दिव्या नौवी क्लास में पढ़ रही थीं तब गोविंदा के बड़े भाई कीर्ति कुमार ने उन्हें अपनी फिल्म के लिए अप्रोच किया था। उस समय कीर्ति कुमा...