नई दिल्ली, मई 18 -- बॉलीवुड गानों के भोजपुरी वर्जन में अब एक 90 के दशक का खूबसूरत गाना चर्चा में है। गाना है दिव्या भारती और कमल सदाना की फिल्म रंग का। इसके बोल हैं, 'तुझे ना देखूं तो चैन...'। आर्टिस्ट मृत्युंजय रॉय ने अपने इंस्टाग्राम पर इस गाने को पोस्ट किया है। इससे पहले वह कई गाने खूबसूरती से रीक्रिएट कर चुके हैं। इस गाने को 15 घंटे में 3 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। यहां आप भी सुनें मृत्युंजय का नया रिक्रिएशन।मृत्युंजय ने गाया ये गाना मृत्युंजय ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा है, 'बॉलीवुड 90s भोजपुरी वर्जन।' वीडियो में वह बोलते हैं, जब किसी से प्यार जताना हो, भोजपुरी में उसे ये जता दो। इसके बाद गाते हैं, 'तोहे ना देखी ता चैन दिल पावेला नाही। तोहरा सिवा केहू और मन भावेला नाहीं, कवन रोगवा धरा देले बाड़ू। दीवाना तू बना लेले बाड़ू। तो...