कानपुर, दिसम्बर 10 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की ओर से चल रही वुमेंस टैलेंट हंट क्रिकेट लीग में बुधवार को केसीए ब्लू ने केसीए पिंक एकादश को पांच विकेट से हराया। केसीए ब्लू की ओर से बल्ले और गेंद से श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली दिव्या को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। राहुल सप्रू मैदान पर खेले गए मैच में केसीए पिंक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में पांच विकेट पर 185 रन बनाए। टीम की ओर से प्रियांशी सिंह ने 60 रन, कप्तान बबिता यादव ने 45 रन व नेहा वर्मा ने 36 रन बनाए। गेंदबाजी में एंजलीना वर्मा ने दो, अदिति अग्रवाल, सिया व दिव्या ने एक-एक खिलाड़ी को आउट किया। जवाब में खेलने उतरी केसीए ब्लू ने 34.2 ओवर में पांच विकेट के पर 187 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से दिव्या ने नाबाद 31 रन, कप्तान तृप्ति सिंह ने 30 रन, अन...