मऊ, जनवरी 24 -- मऊ,संवाददाता। जनपद के रतनपुरा ब्लॉक के बसारिखपुर गांव निवासी दिव्यांश यादव ने भारतीय नौसेना में अधिकारी बनकर मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जनपद और क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। दिव्यांश यादव के पिता अमरजीत यादव भगत सिंह इंटर कॉलेज, रसड़ा जनपद बलिया में अंग्रेज़ी विषय के प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं। शिक्षित एवं अनुशासित पारिवारिक वातावरण में पले-बढ़े दिव्यांश ने कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।भारतीय नौसेना में अधिकारी बनने की सूचना मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। क्षेत्र के शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने दिव्यांश यादव की इस सफलता को जनपद के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.