रुडकी, अप्रैल 5 -- रुड़की में दिव्यांशु हत्याकांड को लेकर भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के कार्यकर्ताओं ने शोकसभा कर आक्रोश जताया। पदाधिकारियों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई। रविवार को युवा प्रदेश अध्यक्ष सुमित उपाध्याय के आवास पर आयोजित शोक सभा में कार्यकर्ताओं ने दिव्यांशु के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर सुमित उपाध्याय ने कहा कि इस घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान ने कहा कि 11 दिन बीतने के बाद भी सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होना चिंता का विषय है। गढ़वाल मंडल अध्यक्ष तस्लीम राव ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं। जिला अध्यक्ष यूनूस प्रधान ...