सहरसा, अप्रैल 18 -- सहरसा। सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में दिव्यांशु भीमसारिया ने 94.2 प्रतिशत अंक पाकर जिले का मान बढ़ाया है। शहर के धर्मशाला रोड निवासी स्व. जनार्दन प्रसाद भीमसारिया के पौत्र दिव्यांशु भीमसारिया ने सिलीगुड़ी से स्कूली शिक्षा प्राप्त की है। वे ​अपनी सफलता का श्रेय माता स्वाति भीमसारिया और व्यवसायी पिता दीपक भीमसारिया के कुशल मार्गदर्शन व शिक्षकों के सहयोग को देते हैं। बचपन से होनहार व मेधावी छात्र का अगला लक्ष्य आईआईटियन बनना है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। यह भी पढ़ें- डीपीएस के बच्चों ने दिया बेहतर परिणाम यह भी पढ़ें- विश्व भारती शिक्षा सदन का दसवीं के रिजल्ट में दबदबा यह भी पढ़ें- एचएम पब्लिक स्कूल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...