लखनऊ, अप्रैल 22 -- लखनऊ, संवाददाता। नवयुग कन्या महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित हुआ। यहां रैम्पवाक, टैलेंट, प्रश्नोत्तरी राउंड के जरिए दिव्यांशी को मिस फेयरवेल 2026 का खिताब मिला। रश्मि सिंह को प्रथम उप विजेता, नंदिता यादव को द्वितीय, वैष्णवी श्रीवास्तव को ऑल राउंडर और शीतल मिश्रा को ब्यूटीफुल स्माइल के खिताब से सम्मानित किया गया। प्राचार्या प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय ने शिक्षकों के मार्गदर्शन और मित्रों के साथ बिताया गया समय जीवनभर खट्टी-मीठी यादों के रूप में उनके साथ रहेगा। कार्यक्रम में रोशनी, वेदिका व निलाक्षी के नृत्य प्रदर्शन ने सभी का मन मोह लिया। जबकि शुभांगी सिंह ने अपनी स्टैंड-अप कॉमेडी से उपस्थित जनों को खूब हंसाया। आयोजन छात्रा टीम निलाक्षी शर्मा, वेदिका तिवारी, कोमल रावत, रोशनी, खुशी और शुभांगी...