दिव्यांशी ने सीबीएसई क्लस्टर नॉर्थ जोन में जीता स्वर्ण
हल्द्वानी, अगस्त 25 -- हल्द्वानी। आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल लामाचौड़ की कक्षा 12वीं की छात्रा दिव्यांशी नेगी ने बिजनौर में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर नॉर्थ ज़ोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया है। दिव्यांशी ने 63-68 किलोग्राम भार वर्ग के अंडर-19 में यह मुकाम हासिल किया। दिव्यांशी की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.