हल्द्वानी, अप्रैल 4 -- हल्द्वानी। महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवी छात्रा दिव्यांशी मिश्रा को गणतंत्र दिवस परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए देहरादून में राज्यपाल सम्मानित करेंगी। एनएसएस प्रभारी डॉ. रितुराज पंत ने बताया कि दिव्यांशी मिश्रा का चयन गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ था। इसमें वह कुमाऊं से एक मात्र प्रतिभागी रहीं। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह दिव्यांशी को सम्मानित किया जाएगा। प्राचार्या प्रो. आभा शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता पंत आदि खुशी जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.