अल्मोड़ा, अगस्त 23 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। मुए-थाई की प्रतिभावान छात्रा दिव्यांशी अधिकारी व माही बिष्ट का चयन मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के लिए हुआ है। कोच यशपाल भट्ट ने बताया कि दिव्यांशी की माता मानसी अधिकारी व पिता देवेन्द्र अधिकारी और माही बिष्ट की माता ममता बिष्ट व पिता किशन बिष्ट ने खुशी जताई है। डीएम अंशुल सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या सहित अन्य ने दोनों को शुभकामनाएं दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...