शाहजहांपुर, मार्च 13 -- शाहजहांपुर। रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र में एक दरोगा पर दिव्यांग व्यक्ति से सुविधा शुल्क लेने का आरोप लगा है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।लालबाग निवासी विनोद गुप्ता ने आरोप लगाया कि उनके 13 वर्षीय बेटे के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी थी, जिससे उसके कान से खून निकल आया। वह शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो हल्का दरोगा ने उल्टा उन्हें थाने में बैठा लिया और बेटे का मेडिकल भी नहीं कराया। बाद में दूसरे पक्ष को बुलाकर दोनों के बीच समझौता करा दिया गया। विनोद का आरोप है कि समझौते के बाद भी उन्हें पूरे दिन थाने के लॉकअप में रखा गया। रात करीब नौ बजे उनसे समझौता पत्र पर अंगूठा लगवाकर छोड़ने के नाम पर दो हजार रुपये ले लिए गए और शिकायत करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। कार्...