बहराइच, अप्रैल 18 -- बहराइच, संवाददाता। बहराइच डिपो के संविदा परिचालक गौरव प्रणामी की संविदा समाप्त कर दी गई है। परिचालक ने 100% मूक-बधिर दिव्यांग वरुण कुमार गुप्ता से कार्ड दिखाने पर भी जबरन टिकट बनवाया था और बस से उतारने की धमकी दी थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत आरएम से की। कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने मुख्यमंत्री से शिकायत की। जांच के आठ माह बाद कंडक्टर की सेवा समाप्त कर दी गई है। दरअसल पीड़ित वरुण कुमार गुप्ता अपनी 10 वर्षीय पुत्री उन्नति के साथ 17 अगस्त 2025 को बहराइच से लखनऊ जा रहे थे। बस संख्या UP78LN-1347 के परिचालक ने दिव्यांग कार्ड को मानने से इनकार कर दिया। यह भी पढ़ें- खेल...सुमित अंतिल की शिकायत के बाद कोच नवल सिंह बर्खास्त बच्ची के रोने पर पिता ने मजबूरी में पैसे देकर टिकट लिया। इस पर पीड़ित ने पहले एआरएम बहराइच से शिकायत की, लेक...