दिव्यांग संविदा कार्मिक पेंशन योजना लागू करने की मांग
लखनऊ, अगस्त 17 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा है कि प्रदेश में विद्युत दुर्घटनाएं लगातार गंभीर चिंता का विषय बनी हुई हैं। बरसात के मौसम में विद्युत दुर्घटनाओं का खतरा और अधिक बढ़ जाता है। इन दुर्घटनाओं में बड़ी संख्या में संविदा कर्मी भी प्रभावित होते हैं और कई कर्मियों की मृत्यु होने के साथ अनेक कर्मी दिव्यांग हो जाते हैं। उन्होंने दिव्यांग कर्मियों के लिए पेंशन योजना लागू किए जाने की मांग की है।उन्होंने कहा कि वर्ष 2012-13 में विद्युत दुर्घटनाओं में 570 लोगों की मृत्यु हुई थी, जो वर्ष 2022-23 में बढ़कर 1,428 हो गई। इस प्रकार दस वर्षों में मौतों की संख्या में करीब 150.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वर्ष 2023-24 में भी 1,120 लोगों की विद्युत दुर्घटनाओं में मृत्यु हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.