गंगापार, मई 13 -- विकासखंड मऊआइमा परिसर में बुधवार को एक वृहद दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 58 लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया। नौ को तत्काल दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए गए। 17 लाभार्थियों ने ट्राई साइकिल के लिए, जबकि सात ने मोटराइज्ड ट्राई साइकिल के लिए आवेदन किया। इसके अतिरिक्त, पांच लाभार्थियों ने व्हीलचेयर के लिए, एक ने एमआर किट के लिए और एक ने कान की मशीन के लिए आवेदन दिया। मौके पर डॉ. अजय राजपाल, संजय शुक्ला और कन्हैयालाल सिंह के साथ विकासखंड अधिकारी उमेश सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...