दिव्यांग शिक्षिका ने डीएम से लगाई स्थानांतरण निरस्त कराने की गुहार
बांदा, जुलाई 10 -- बांदा। राजकीय हाईस्कूल खैराड़ा में कार्यरत दृष्टिहीन सहायक अध्यापिका अंजू गुप्ता ने स्थानांतरण आदेश को निरस्त कराने के लिए डीएम से गुहार लगाई है। शिक्षिका का आरोप है कि स्थानांतरण नियमों के विपरीत बबेरू किया गया है। शिक्षिका ने बताया वह वर्ष 2014 से राजकीय हाईस्कूल खेराड़ा में सहायक अध्यापिका है। अचानक स्थानांतरण राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बबेरू कर दिया गया, जबकि वह 100 प्रतिशत नेत्रहीन दिव्यांग हैं। बताया दो छोटी बच्चियां हैं। पति भी साथ नहीं रहते हैं, ऐसे में बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी उन्हीं पर है। शिक्षिका के अनुसार राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बबेरू 40 किमी दूर है और विद्यालय मुख्य मार्ग से भी 4-5 किमी अंदर स्थित है। प्रतिदिन 90 किमी आवागमन करना असुविधाजनक होगा। डीएम से मांग की है कि स्थानांतरण आदेश निरस्त किया जाए। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.