बागपत, फरवरी 3 -- बागपत। परिषदीय विद्यालयों में दिव्यांग कोटे से भर्ती हुए शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच होगी। पता लगाया जाएगा कि फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर तैनाती तो नहीं ली गई है। जांच में कोई प्रमाण पत्र फर्जी मिला तो संबंधित शिक्षक की सेवा समाप्त होगी। यह ही नहीं जो वेतन लिया है उसकी भी वसूली होगी। सत्यापन के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। जिले में कुल 532 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय है। इनमें तैनात शिक्षक, शिक्षा मित्र व अनुदेशकों की करीब 22 सौ है। शिक्षकों में 50 से अधिक दिव्यांग शिक्षक है। परिषदीय स्कूलों में तैनात दिव्यांग शिक्षकों के शैक्षिक व दिव्यांग प्रमाण-पत्रों के जांच होगी, जिसके लिए शासन से आदेश हुआ है। परिषदीय विद्यालयों में तैनात दिव्यांग शिक्षकों के दिव्यांग और शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की गहन जांच ...