फतेहपुर, दिसम्बर 16 -- विजयीपुर। बुढ़ापे के सहारा को वृद्धा पेंशन आवेदन से पूर्व लेखपाल द्वारा बनाई गई आय देख वृद्ध और दिव्यांग परेशान हो उठे। वार्षिक आय 1.60 और 96 देख स्तब्ध हो गए। सीएम पोर्टल में शिकायत पर अफसर हकीकत जानने पहुंचे। दोनो पीड़ितों की बनी आय को निरस्त कराते हुए उचित आय बनाए जाने का आश्वासन दिया है। क्षेत्र के मनीपुर सेमरिया गांव निवासी दिव्यांग निर्मल सिंह ने अपनी पत्नी सुनीता देवी और वृद्ध राम सिंह ने वृद्धा पेंशन के लिए आय प्रमाण के लिए आवेदन किया था। जिस पर लेखपाल ने बगैर जांच के तहसील से बैठकर दिव्यांग की पत्नी की 96 हजार और वृद्ध की 1.60 लाख की आय बना दी। लेखपाल की इस लापरवाही पर पीड़ितों सीएम पोर्टल में शिकायत की थी। मंगलवार को नायब तहसीलदार अरविंद हकीकत जानने के लिए गांव पहुंच गए। जहां पर दिव्यांग दंपत्ति पानी टंकी ...