फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 22 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। दिव्यांग जनसशक्तिकरण विभाग की ओर से दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, बैसाखी, व्हील चेयर, स्मार्ट केन, कान की मशीन, स्मार्ट केन, ब्रेल किट आदि को करोड़ों का लाभ प्रदान करने के लिए प्रत्येक विकास खंड में शिविर आयोजित किए जाएंगे। नगर पंचायत और नगर पालिकाओं में भी शिविर तय किएगए हैं जिसमें उपकरणों के साथ ही पात्र दिव्यांगों से अभिलेख प्राप्त कर ऑनलाइन आवेदन कराये जाएंगे। जिन दिव्यांगों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत नहीं हैं उनका चिकित्सीय परीक्षण कर यूवीआईडी कार्ड निर्गत किए जाने की भी कार्रवाई होगी। विकास खंड स्तर पर जो शिविर तय किए गए हैं उनमें राजेपुर ब्लाक में 4 मई को, कायमगंज में 5, नवाबगंज में 6 ,शमसाबाद में 7, बढ़पुर में 8, मोहम्मदाबाद में 11, कमालगंज में 12 मई को शिविर लगेंगे। यह भी प...