लखीमपुरखीरी, मई 18 -- गोला गोकर्णनाथ। भारतीय दिव्यांग यूनियन ने मृतक छात्र रितिक मिश्रा के परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिए जाने की मांग जोरदार तरीके से उठाई है। इस संबंध में संगठन द्वारा एसडीएम को संबोधित ज्ञापन उनकी गैर मौजूदगी में नायब तहसीलदार ताहिर बेग को सौंपा गया। ईसानगर क्षेत्र के हसनपुर कटौली गांव निवासी रितिक मिश्रा की आत्महत्या के मामले ने क्षेत्र में गंभीर चर्चा छेड़ दी है। दिव्यांग यूनियन का कहना है कि रितिक मिश्रा मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे थे और नीट परीक्षा में सफलता की उम्मीद लगाए बैठे थे। भारतीय दिव्यांग यूनियन ने ज्ञापन में मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की है। यह भी पढ़ें- साथियों की पिटाई से क्षुब्ध बीएससी छात्र ने की आत्महत्या, हत...