गुमला, जून 19 -- गुमला, प्रतिनिधि। सिविल कोर्ट गुमला के एडीजे-वन प्रेम शंकर की अदालत ने शुक्रवार को विकलांग युवती से दुष्कर्म के मामले में पालकोट निवासी अनूप प्रधान को दोषी करार दिया है। अदालत अब आरोपी के खिलाफ सजा के बिंदु पर 20 जून को सुनवाई करेगी।मामला वर्ष 2023 का है। जानकारी के अनुसार पालकोट थाना क्षेत्र में आरोपी ने युवती को अकेला पाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद आरोपी ने पीड़िता को किसी को कुछ नहीं बताने की धमकी भी दी थी।घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ पालकोट थाना पहुंचकर मामले की जानकारी दी और लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने अनुसंधान पूरा कर आरोपी के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था।मामले की सुनवाई के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दो...