गंगापार, फरवरी 19 -- उतरांव थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह में परिजनों संग आई मूकबधिर दिव्यांग युवती से अधेड़ ने दुष्कर्म की कोशिश की। मामले में पिटाई के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। मामले में पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है। उतरांव थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते की मर्यादा को तार तार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। बीते बुधवार की रात अपने परिजनो संग शादी समारोह में आई मूकबधिर दिव्यांग युवती को शादी में आए अधेड़ ने मौका देखकर दबोच लिया। निसहाय युवती बचाव में चीख भी नहीं सकी। घटना की भनक ग्रामीणों को होते ही लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। जमकर धुनाई करने के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। मामले में पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...