दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, शोर मचाने पर ग्रामीणों ने आरोपी दबोचा
मेरठ, अप्रैल 17 -- मवाना थाना क्षेत्र के ग्राम मीवा में दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। परिजनों के खेत पर होने के दौरान आरोपी पड़ोसी युवक घर में घुस आया और जबरदस्ती करने लगा, लेकिन युवती के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर उसे बचा लिया और आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। ग्राम मीवा निवासी ग्रामीण ने थाना मवाना में दी गई तहरीर में बताया कि शुक्रवार को वह अपने परिवार के साथ गेहूं की कटाई के लिए खेत पर गए हुए थे। इस दौरान उनकी दिव्यांग बेटी घर पर अकेली थी। आरोप है कि सुबह करीब 8:30 बजे गांव का ही निवासी और घर के सामने रहने वाला फखरूद्दीन पुत्र सिराजुद्दीन घर में घुस आया। उसने बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.