दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज
रुडकी, जून 21 -- लक्सर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शारीरिक रूप से दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने युवती को घर में अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती की। रविवार को परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के माता-पिता का निधन हो चुका है और वह अपने भाई-भाभी के साथ रहती है। बताया गया कि शनिवार को उसके भाई और भाभी किसी बीमार रिश्तेदार को देखने के लिए बाहर गए हुए थे। आरोप है कि गांव का एक व्यक्ति घर में घुस आया और युवती के साथ दुष्कर्म किया। परिजनों के घर लौटने के बाद युवती ने किसी से कुछ नहीं बताया। हालांकि रात में उसकी तबीयत बिगड़ गई और पेट में तेज दर्द होने लगा। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए लक्सर ले गए। वहां चिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.