हरदोई, मार्च 26 -- मल्लावां, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दिव्यांग युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घर में अकेला पाकर युवक ने युवती को जबरन खींचकर अश्लील हरकत करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता के पिता द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर के अनुसार उनकी पुत्री दृष्टिबाधित है। 25 मार्च की दोपहर करीब एक बजे घर पर अकेली थी। आरोप है कि ग्राम मटियामऊ निवासी संदीप सक्सेना घर में घुस आया। युवती को जबरन खींचकर पास की दुकान के पीछे ले गया। वहां उसने गलत नीयत से अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। युवती द्वारा शोर मचाने पर आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाल शिवाकांत पांडेय ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.