दिव्यांग युवक से मारपीट, चार पर केस
गोरखपुर, जून 17 -- गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के दुरूई भीट गांव निवासी दिव्यांग संजीव निषाद ने गांव के चार लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया। संजीव ने तहरीर में बताया कि 13 मई को वह भैंस चराने गए थे, तभी अशोक यादव ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें वहां से जाने को कहा। विरोध करने पर वह भाला लेकर दौड़ा लिया, जबकि वरुण यादव, दिलीप यादव और अखिलेश यादव भी हथौड़ी, मुगड़ी व डंडा लेकर हमला करने पहुंचे। किसी तरह भागकर उन्होंने जान बचाई। थाना प्रभारी सी.पी. पांडेय ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.